सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   District Court email ID alerted about bomb and RDX in court causing panic case registered in Uttarkashi

Uttarkashi: जिला न्यायालय की ई-मेल आईडी पर कोर्ट में बम और आरडीएक्स की सूचना, मची अफरा-तफरी, मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरकाशी जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर सोमवार को कोर्ट में बम और आरडीएक्स की सूचना के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिसर को खाली कराकर जांच की।

District Court email ID alerted about bomb and RDX in court causing panic case registered in Uttarkashi
जिला न्यायालय में बम की सूचना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तरकाशी जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर सोमवार को कोर्ट में बम और आरडीएक्स की सूचना के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिसर को खाली कराकर जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, एसटीएफ और खुफिया एजेंसी भी मौके पर पहुंच गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक परिसर में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह जिला न्यायालय की ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया। उसमें लिखा था कि कोर्ट परिसर में करीब 12 किलो आरडीएक्स बम लगाया गया है। इस पर कोर्ट में डर के साथ ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोर्ट की ओर से तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद एसपी कमलेश उपाध्याय मय फोर्स मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कोर्ट परिसर को खाली करवाया। साथ ही कोर्ट रोड पर भी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। भारी पुलिस बल के साथ अग्निशमन दस्ता तैनात किया गया। यही नहीं देहरादून से बम निरोधक दस्ते ने भी मौके पर पहुंचकर कोर्ट परिसर में खोजबीन शुरू कर दी जो देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि जिला न्यायालय की ई-मेल आईडी पर बम होने की धमकी के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर एसटीएफ और खुफिया एजेंसी जांच कर रही है। नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। यह मेल कहां से आई है, इसकी सघन जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed