सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Driver killed in road accident near Naugaon

Uttarkashi News: नौगांव के समीप सड़क हादसे में चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 27 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Driver killed in road accident near Naugaon
विज्ञापन
नौगांव। पुरोला जा रही एक आल्टो कार सेरी के समीप अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में कार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक अपनी पत्नी और बच्चों को बर्निगाड छोड़कर पुरोला जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने शव को खाई से बाहर निकाल सीएचसी नौगांव पहुंचाया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, कार चालक नौगांव से दो किमी आगे द्वारा सेरी के समीप पहुंच पाया था कि कार अनियंत्रित हो कर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वह कार में अकेले ही सवार था। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान विशन लाल पुत्र सुंदरा उम्र 30 वर्ष निवासी डाबरा गढ़ के रूप में हुई है जो पुरोला में मजदूरी का कार्य करता था। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रभारी थानाध्यक्ष पुरोला राजेश कुमार ने बताया कि कार में वाहन चालक अकेले ही सवार था जिसकी घटना स्थल पर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed