{"_id":"698c82b05634af4a5a0708c1","slug":"ee-reprimanded-for-appearing-with-incomplete-preparation-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118018-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अधूरी तैयारी के साथ उपस्थित होने पर ईई को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अधूरी तैयारी के साथ उपस्थित होने पर ईई को लगाई फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिला सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पूरी तैयारी के साथ उपस्थित नहीं होने पर अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को कड़ी फटकार लगाई। अधूरी जानकारी देने और अप्रशिक्षित कार्मिकों के साथ उपस्थित होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
कार्यशाला वित्त पोषित एवं लघु सिंचाई विभाग उत्तराखंड की ओर से क्रियान्वित की जा रही है जिसके तहत सातवीं लघु सिंचाई, द्वितीय जल निकाय, प्रथम वृहद व प्रथम स्प्रिंग गणना के कुशल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि डाटा कलेक्शन, विश्लेषण और उसकी शुद्धता में किसी भी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रायोजक संस्था के 50 प्रतिशत कार्यों की रैंडम जांच की जाएगी और कोई भी कार्य गलत पाए जाने पर जवाबदेही भी तय की जाएगी। इस दौरान सीडीओ जय भारत सिंह, एडीएम मुक्त मिश्र उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos