फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ensure all facilities are provided in residential schools: DM

आवासीय विद्यालयों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं : डीएम

Sat, 25 Jul 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 25 Jul 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Ensure all facilities are provided in residential schools: DM
उत्तरकाशी। जनपद के आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी कमियां सामने आएंगी, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं आवासीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली, स्वच्छ छात्रावास, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में सुचारू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से विद्यालयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा और सुविधाओं से जुड़े किसी भी मामले में ढिलाई स्वीकार नहीं होगी। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed