{"_id":"6a16f28ad5f7915462035601","slug":"fire-breaks-out-in-two-storey-house-owner-suffers-burn-injuries-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-120159-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: दो मंजिला मकान में लगी आग, मालिक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: दो मंजिला मकान में लगी आग, मालिक झुलसा
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 27 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवती गांव में हुई घटना, सामान, कपड़े और नकदी भी जली
ग्रामीणों ने प्रशासन से की अग्निपीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग
पुरोला। मोरी क्षेत्र के देवती गांव में मंगलवार देर रात एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। इससे मकान मालिक भी झुलस गया। साथ ही घर में रखा सामान, कपड़े और नकदी सहित अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से अग्निपीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
बीते मंगलवार देर रात को देवती गांव निवासी कल्लू पुत्र पचिया के मकान के पास स्थित रसोईघर से उठी आग की चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक उठती आग की लपटों को देखकर परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीण तुरंत पानी की बाल्टियां, बर्तन और अन्य उपलब्ध संसाधनों के साथ आग बुझाने में जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था। आग बुझाने के दौरान मकान मालिक कल्लू भी आंशिक रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही मोरी से एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया था।
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार को तत्काल अहेतुक सहायता राशि, राशन और कपड़े भी उपलब्ध कराए गए हैं। राजस्व निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि अग्निकांड से हुए नुकसान का विस्तृत आंकलन किया जा रहा है।

Trending Videos