सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tomato saplings in the district have suddenly started withering.

Uttarkashi News: जनपद में अचानक सूखने लगी टमाटर की पौध

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 27 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Tomato saplings in the district have suddenly started withering.
विज्ञापन
फसल पर बैक्टीरियल विल्ट और जड़ सड़न का प्रकोप

टमाटर की फसलों पर आई बीमारी के बाद केवीके ने जारी की एडवाइजरी
चिन्यालीसौड़। जनपद में टमाटर की पौध अचानक मुरझाने और सूखने लगे हैं जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई खेतों में पौधे हरे होने के बावजूद उनकी पत्तियां लटक रही हैं और वे धीरे-धीरे खराब हो रहे हैं। इसको लेकर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ के कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह समस्या मुख्य रूप से बैक्टीरियल विल्ट और जड़ सड़न के कारण हो रही है। विशेषज्ञों ने बताया कि एक ही खेत में बार-बार टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसी फसलों की खेती करने से मिट्टी में रोग फैलाने वाले कीटाणु बढ़ जाते हैं जिससे फसल जल्दी खराब होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर मेड़ों पर रोपाई करने के बावजूद पौधों का सूखना देखा जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम लाल मीणा ने बताया कि यदि तने को काटने पर अंदर से भूरा रंग दिखाई दे या चिपचिपा पदार्थ निकले तो यह बैक्टीरियल विल्ट का संकेत है। उन्होंने कहा कि किसान प्रभावित पौधों को जड़ सहित उखाड़कर खेत से बाहर नष्ट करें ताकि बीमारी आगे न फैले।
विज्ञापन
Trending Videos

साथ ही प्रति लीटर पानी में कॉपर ऑक्सीक्लोराइड और स्ट्रेप्टोसाइक्लिन मिलाकर ड्रेंचिंग करने की सलाह दी। जैविक उपचार के रूप में ट्राइकोडर्मा विरिडे को सड़ी हुई गोबर खाद में मिलाकर खेत में डालने को कहा है। उन्होंने खेत में हल्की सिंचाई करने और पानी का ठहराव रोकने पर भी जोर दिया। विशेषज्ञों ने किसानों को फसल चक्र अपनाने और एक ही फसल की लगातार खेती से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed