फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri Highway opened at Nagun late in the evening; Yamunotri Highway is closed at Syanachatti.

Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे नगुण में देर शाम खुला, यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी में बंद

Thu, 09 Jul 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 09 Jul 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Gangotri Highway opened at Nagun late in the evening; Yamunotri Highway is closed at Syanachatti.
लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण हाईवे बंद होने से लोग हुए परेशान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बाधित होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह ही गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा आने से आवाजाही के लिए घंटों बाधित रहे। गंगोत्री हाईवे नगुण के पास दिनभर आवाजाही ठप रही। हालांकि शाम को आवाजाही सुचारू हो गई है। वहीं, स्यानाचट्टी में दोपहर बाद फिर से भारी चट्टानी बोल्डर गिरने के कारण आवाजाही बंद है।
गंगोत्री राजमार्ग पर सुबह नालूपानी और नगुण के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही सड़क खोलने के लिए मशीनें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। नालूपानी में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई लेकिन दोपहर में एक बार फिर भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई।
विज्ञापन

लगभग तीन घंटे तक चले राहत एवं सफाई कार्य के बाद यहां यातायात फिर से बहाल किया जा सका। वहीं नगुण में देर शाम को आवाजाही सुचारू कर दी गई है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमाईं ने बताया कि नगुण के पास लगातार पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। सड़क बंद रहने का असर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाजाही बंद रहने से जिला मुख्यालय तक दैनिक जरूरत का सामान नहीं पहुंच सका। वहीं सारीगाड़ में भी दोपहर के समय कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध रहा। यमुनोत्री मार्ग पर भी स्यानाचट्टी में सुबह भारी चट्टानी बोल्डर गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। करीब दो घंटे बाद मार्ग खोला गया, लेकिन दोपहर बाद दोबारा मलबा आने से आवाजाही फिर बाधित हो गई। शाम तक भी इस मार्ग पर यातायात सुचारु नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed