फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Half the pilgrimage season over; construction of Yamunotri health center still in limbo

Uttarkashi News: आधा यात्रा सीजन बीता, यमुनोत्री में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अब भी अधर में

Fri, 24 Jul 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 24 Jul 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Half the pilgrimage season over; construction of Yamunotri health center still in limbo
- पांच बेड के स्थायी स्वास्थ्य केंद्र की मांग वर्षों से लंबित, ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू होने का विभाग का दावा
विज्ञापन

दिनेश रावत
बड़कोट। चारधाम यात्रा का आधा सीजन बीतने के बावजूद यमुनोत्री धाम में स्वीकृत पांच बेड के स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। करीब 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति यात्रा तैयारियों से पहले दी गई थी लेकिन अब तक निर्माण स्थल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। इससे श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वर्तमान में यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य सेवाएं वर्षों से एक निजी भवन में सीमित संसाधनों के साथ संचालित हो रही हैं। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है। इसी को देखते हुए धाम में स्थायी और आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग लंबे समय से की जा रही है।

यात्रा से पहले हुई समीक्षा बैठक में पांच बेड के स्वास्थ्य केंद्र के लिए बजट स्वीकृत कर निर्माण की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग नौगांव को दी गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर दावे किए जाते हैं, लेकिन कई योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पातीं। उन्होंने शासन-प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश शर्मा ने बताया कि विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed