सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Harak Singh Rawat Meets Victims of Fithari Fire Incident

Uttarkashi News: फिताड़ी अग्निकांड पीड़ितों से मिले हरक सिंह रावत

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 14 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Harak Singh Rawat Meets Victims of Fithari Fire Incident
विज्ञापन
बोले, सरकार ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की नहीं ली सुध
Trending Videos

पुरोला। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत सोमवार देर शाम मोरी क्षेत्र के फिताड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुए फिताड़ी अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सुध नहीं ली है।
मुलाकात के दौरान रावत ने कहा कि अग्निकांड में कई परिवारों का सबकुछ जलकर राख हो गया लेकिन सरकार की ओर से दी जा रही राहत राशि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए बेहद कम और अपर्याप्त है। आपदा की इस घड़ी में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावितों की समुचित सहायता करनी चाहिए थी जो नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने इसे संवेदनहीन करार दिया और कहा कि पीड़ित परिवारों को तत्काल और पर्याप्त मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण आपदा के समय राहत व बचाव कार्य प्रभावित होते हैं जिससे हालात और गंभीर हो जाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर पालिका पुरोला के अध्यक्ष बिहारीलाल शाह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, राजपाल रावत, मोहन लाल भुराटा, हरिमोहन जुवांठा, मोहन सिलवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed