सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   High-Risk Pilgrims Continue Towards Gangotri Despite Doctors' Warnings

Uttarkashi News: डॉक्टरों के मना करने पर भी गंगोत्री की ओर बढ़ रहे हाई रिस्क यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 21 Apr 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
High-Risk Pilgrims Continue Towards Gangotri Despite Doctors' Warnings
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम मार्ग पर स्थित हीना स्क्रीनिंग प्वाइंट पर स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सख्त चिकित्सा निगरानी व्यवस्था लागू की है। विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं के साथ-साथ बीपी, शुगर, अस्थमा और हाइपरटेंशन वाले मरीजों का प्राथमिकता के आधार पर विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसके बावजूद मंगलवार दोपहर तक पहली शिफ्ट में करीब 17 हाई रिस्क यात्री फॉर्म भरकर धाम के लिए रवाना हुए।
Trending Videos

डॉ. श्रुति कोहली और डॉ. लोकेश कुमार के अनुसार, जिन यात्रियों में स्वास्थ्य जोखिम अधिक पाया जा रहा है, उन्हें गंगोत्री की यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार निगरानी रखते हुए जरूरत के अनुसार व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed