फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hollow pine trees on Kufara Road pose a danger.

Uttarkashi News: कुफारा सड़क पर खोखले चीड़ के पेड़ बने खतरा

Tue, 14 Jul 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 14 Jul 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Hollow pine trees on Kufara Road pose a danger.
पुरोला। पुरोला-मेहराणा कुफारा मोटर मार्ग पर सड़क के ऊपर खड़े दर्जनों झूलते चीड़ के पेड़ राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। बरसात के मौसम में इन पेड़ों की खोखली हो चुकी जड़ों के कारण इनके कभी भी सड़क पर गिरने की आशंका बनी हुई है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दिनेश चौहान, ढ़काड़ा ग्राम प्रधान गुड्डी देवी, प्रधान पवन तोमर, बिजेंद्र चौहान, मनमोहन शर्मा, कमला राम शर्मा, उपेंद्र शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह मोटर मार्ग मेहराणा, ढ़काड़ा, कुफारा और रतेड़ी सहित कई गांवों को विकासखंड मुख्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, महाविद्यालय, थाना, तहसील मुख्यालय और कुरूड़ा गांव से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन

प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, कर्मचारी, व्यापारी और स्कूली छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान इसी मार्ग पर तीन चीड़ के पेड़ गिर गए थे। गनीमत रही उस दौरान कोई वहां से गुजर नहीं रहा था जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। जनप्रतिनिधियों ने उप वन संरक्षक, टौंस वन प्रभाग से मांग की है कि खतरे की जद में आए सभी चीड़ के पेड़ों का जल्द संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed