{"_id":"6a5f670dd441cdbac3019c48","slug":"if-the-identification-process-is-not-completed-by-july-31-an-agitation-will-be-launched-starting-from-the-1st-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121208-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: 31 जुलाई तक चिह्नीकरण पूरा नहीं हुआ तो एक से करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: 31 जुलाई तक चिह्नीकरण पूरा नहीं हुआ तो एक से करेंगे आंदोलन
Tue, 21 Jul 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आंदोलनकारियों ने चिह्नीकरण में हो रही देरी पर जताया आक्रोश
पुरोला। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रतिभागियों के चिह्नीकरण में हो रही देरी को लेकर चिह्नित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति, रवांई-यमुना घाटी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर 31 जुलाई तक चिह्नीकरण की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम रिपोर्ट शासन को भेजने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर एक अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी।
समिति का कहना है कि जिला चिह्नीकरण सलाहकार समिति की 27 दिसंबर 2021 की बैठक में 46 राज्य आंदोलनकारियों के जीडी व अन्य अभिलेखों के आधार पर सहमति बनने के बावजूद अंतिम रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गई। इसके बाद 30 सितंबर 2023 की बैठक में भी कई आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण पर सहमति बनी जबकि 9 अप्रैल 2025 को आवेदकों से सुझाव लेने के लिए बैठक आयोजित की गई।
आरोप है कि 20 मई 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला चिह्नीकरण समिति की बैठक में 56 मामलों पर शासन के मानकों के अनुरूप निर्णय होने के बाद भी रिपोर्ट लंबित है। समिति ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में बार-बार बैठकें होने के बावजूद प्रक्रिया पूरी न होना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है। ज्ञापन पर समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज कपूर, गंगाघाटी अध्यक्ष मदन लाल, कन्हैया सिंह, राम सिंह चौहान के हस्ताक्षर हैं।