Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Indian air force exercise 23 para commandos make successful landing at chinyalisaur airstrip Uttarkashi

उत्तरकाशी: आठ हजार मीटर की ऊंचाई से चिन्यालीसौड़ रनवे पर उतरे 23 पैरा कमांडो, सफलतापूर्वक की लैंडिंग

Tue, 17 Nov 2026 12:19 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Tue, 17 Nov 2026 12:19 PM IST
सार

चीन सीमा के नजदीक स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का अभ्यास सामरिक तैयारियों के लिहाज से अहम है। मंगलवार को मल्टीपरपज विमान एएन-32 से पैरा कमांडो की सफल लैंडिंग ने अभ्यास को महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचा दिया।

विज्ञापन
Indian air force exercise 23 para commandos make successful landing at chinyalisaur airstrip Uttarkashi
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का नॉर्थ इंडिया हिल्स अभ्यास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर चल रहे वायुसेना के नॉर्थ इंडिया हिल्स अभ्यास के तहत मंगलवार को पैरा कमांडो के 23 जवानों ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। वायुसेना के मल्टीपरपज विमान एएन-32 से करीब आठ हजार मीटर की ऊंचाई से जवानों ने पैराशूट के जरिये रनवे पर लैंडिंग की।

विज्ञापन

 

चीन सीमा के नजदीक स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां 12 नवंबर से वायुसेना का अभ्यास चल रहा है, जो 21 नवंबर तक जारी रहेगा। अभ्यास के तहत सैन्य अभियानों और आपातकालीन परिस्थितियों में परिचालन तैयारियों को परखा जा रहा है।

विज्ञापन


अभ्यास के सफल संचालन के लिए वायुसेना ने जिला प्रशासन से भी मांगा था सहयोग

पैरा कमांडो की लैंडिंग के लिए वायुसेना के अधिकारी तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे थे। शनिवार को बरेली एयरबेस से वायुसेना के अधिकारी एएलएच हेलिकॉप्टर से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पहुंचे थे। उन्होंने अभ्यास से जुड़ी व्यवस्थाओं और परिचालन तैयारियों का जायजा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभ्यास के सफल संचालन के लिए वायुसेना ने जिला प्रशासन से भी सहयोग मांगा था। इसमें अग्निशमन विभाग, एंबुलेंस, आपातकालीन सेवाओं, संबंधित अधिकारियों की उपलब्धता और अधिकारियों व जवानों के ठहरने की व्यवस्था शामिल थी।



ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, नौ की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर
 

वायुसेना के आगरा और बरेली एयरबेस से विमानों के संचालन की योजना भी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि सेना और वायुसेना समय-समय पर नियमित अभ्यास करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed