सफर पर निकले लोगों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनकी यह यात्रा परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म छोड़ जाएगी। किसी घर ने अपना बेटा खोया तो किसी ने अपना भाई। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुए बस हादसे में जान गंवाने वालों में अधिकतर कम उम्र के लोग बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन साल की मासूम समेत कई लोग घायल भी हुए हैं।
उत्तराखंड हादसा: किसी का बेटा, किसी का भाई, उजड़ गए कई परिवार, नदी में समा गई बस; तस्वीरों में देखिए मंजर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:33 AM IST
सार
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही विश्वनाथ सेवा की बस मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। दुर्घटना में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक घायल की एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
