उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, आठ की मौत, 20 को निकाला; बचाव अभियान जारी
उत्तराखंड में आज सुबह भीषण बस हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास करीब 30-35 यात्रियों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही थी।
विस्तार
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि एक घायल की ऋषिकेश एम्स पहुंचने में मौत हो गई।
गूलर बाजार के समीप हुए इस हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। बताया गया कि विश्वनाथ सेवा की यह बस सुबह 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
19 घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि हादसे में चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य लोग खाई में गिरे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से 19 घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढे़ं...चारधाम यात्रा संपन्न: तीर्थयात्रियों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 65.55 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है।
घायलों की सूची
1-मोहम्मद वहाब अंसारी ( 22) पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड,
2-राहुल कुमार ( 24) पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार
3-अभिषेक (28) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोह. नत्था सिंह, जसपुर, ऊधमसिंहनगर
4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष (23) निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर
5-अर्जुन सौरन (34 ) पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड
6-बुधन मुर्मू (50) पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड
7-आयरा ( 3) पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम
8-नूर जहां (26) पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम
9-राजकुमार (32) पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड
10-जतिन (21) पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली
11-पंकज नेगी (31) पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग
12-संतोष कुमार (38) पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार
13-वीरेंद्र सिंह (58) पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली
