सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mid-day Meal Workers Demand Increase in Honorarium

Uttarkashi News: भोजन माताओं ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 27 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Mid-day Meal Workers Demand Increase in Honorarium
विज्ञापन
पुरोला। मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर भोजन माताओं ने तहसीलदार कमल सिंह राठौर के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। कहा कि लंबे समय से वे कम मानदेय में कार्य करने को मजबूर हैं। इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द ही मानदेय बढ़ाने तथा अन्य लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की।
Trending Videos

सीएम को प्रेषित ज्ञापन में भोजन माताओं ने कहा कि वे पिछले करीब 20 सालों से विद्यालयों में सेवाएं दे रही हैं लेकिन वर्तमान में उन्हें मात्र 3000 रुपये प्रतिमाह मिल रहा है। भोजन माताओं ने समान कार्य के अनुरूप सम्मानजनक वेतन देने तथा सभी भोजन माताओं का स्थायीकरण किए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर रजनी रावत, बामदेवी, नीलम, कुलवंती, दर्शनी देवी, रामप्यारी, कृष्णा, सुचिता देवी, अम्बाला, शांति देवी, उर्मिला, मोहनी देवी, रीता देवी, सुनीता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed