सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   NSS volunteers learn practical self-defense techniques

Uttarkashi News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने सीखे आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 24 Feb 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers learn practical self-defense techniques
विज्ञापन
पुरोला। राष्ट्रीय सेवा योजना की पहल पर बीएल जुवांठा पीजी कॉलेज में मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Trending Videos


उपनिरीक्षक अक्षुरानी व एलआईसी की प्रतिनिधि किरन ने स्वयंसेवकों को विभिन्न परिस्थितियों में आत्म सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बचाव की बुनियादी तकनीकों का प्रदर्शन कर स्वयंसेवकों को व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया जिससे वे आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। शिविर में कुल 75 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौहर फातिमा एवं भूपाल सिंह कर्की के मार्गदर्शन में किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed