फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Paid VIP darshan taking place at Gangotri Dham; pilgrims left waiting.

Uttarkashi News: गंगोत्री धाम में पैसे लेकर हो रहे वीआईपी दर्शन, यात्री कर रहे इंतजार

Fri, 02 Oct 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 02 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Paid VIP darshan taking place at Gangotri Dham; pilgrims left waiting.
फोटो
विज्ञापन

दर्शन के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए वीआईपी व्यवस्था के नाम पर वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। यात्रियों की ओर से बनाए गए वीडियो में दर्शन के नाम पर आरोप लगाया जा रहा है कि जो लोग प्रसाद के नाम पर पैसे जमा कर रहे हैं उन्हें भीड़ से हटाकर दर्शन करवाए जा रहे हैं। वहीं अन्य लोग घंटों लाइन में लग रहे हैं।

कुछ दिन पूर्व गंगोत्री धाम में एक यात्री की ओर से स्नान घाट में मनमाने पैसे वूसलने का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर जारी किया गया था। वहीं अब मंदिर में दर्शन के नाम पर वीआईपी व्यवस्था पर यात्रियों की ओर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है। इस वीडियो में यात्री आरोप लगा रहे हैं कि गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से प्रसाद के नाम पर एक काउंटर बनाया गया है। वहां पर जो यात्री पैसे दे पा रहा हैं उन्हें भीड़ से हटाकर वीआईपी गेट से दर्शन करवाए जा रहे हैं जबकि अन्य लोग घंटों लाइन में लगे हैं। वीडियो में यात्री पुरोहितों से जिम्मेदार पदाधिकारियों को बुलाने की मांग की जा रही है लेकिन किसी को नहीं बुलाया गया। इस संबंध में गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब भी उनसे बात होगी उनका पक्ष प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed