फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Relief from traffic congestion in Barkot

Uttarkashi News: बड़कोट में जाम से मिलेगी राहत

Mon, 19 Oct 2026 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 19 Oct 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Relief from traffic congestion in Barkot
आईटीआई रोड से तिलाड़ी सड़क तक सीधी कनेक्टिविटी
विज्ञापन

बड़कोट। तहसील मुख्यालय बड़कोट में आवाजाही को सुगम बनाने और मुख्य बाजार में यातायात का दबाव कम करने की दिशा में नई सड़क शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। नगर पालिका परिषद की ओर से आईटीआई रोड को तिलाड़ी सड़क से जोड़ने वाली 350 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। करीब 90 लाख की लागत से बनी सड़क पर आवाजाही शुरू होने से वार्ड संख्या छह सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए अब मुख्य बाजार का लंबा चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।
सड़क का लाभ बड़कोट, नौगांव, बनाल और ठकराल क्षेत्र के लोगों को भी मिलने की उम्मीद है। वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध होने से मुख्य बाजार में वाहनों का दबाव घटाने में मदद मिल सकती है। सड़क बनने से तिलाड़ी रोड क्षेत्र में भी आवाजाही बढ़ने लगी है जिससे स्थानीय गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

तिलाड़ी रोड स्थित रजत जयंती पार्क का लोकार्पण होने के बाद क्षेत्र में लोगों की आवाजाही और बढ़ने की उम्मीद है। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ यमुनोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी सुविधा मिल सकती है। हालांकि, सड़क का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब यहां यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सड़क पर नो-पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से लागू करना जरूरी होगा ताकि वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से आवागमन बाधित न हो। पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल ने बताया कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर पालिका क्षेत्र के लोगों के साथ आसपास के ग्रामीणों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सड़क सहित रजत जयंती पार्क की सौगात दी जाएगी। नई सड़क से बड़कोट में संपर्क सुविधा बेहतर होने के साथ मुख्य बाजार को जाम से राहत मिलने की उम्मीद भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed