फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The grand temple of Baba Boukhnag, situated at the entrance of the Silkyara Tunnel

Uttarkashi News: सिलक्यारा सुरंग के मुहाने पर बने बाबा बौखनाग का भव्य मंदिर

Mon, 19 Oct 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 19 Oct 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
The grand temple of Baba Boukhnag, situated at the entrance of the Silkyara Tunnel
श्रद्धालुओं को भी बाबा के दर्शन का मिल सकेगा अवसर
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर पौल गांव से सिलक्यारा तक निर्माणाधीन सुरंग के बड़कोट छोर पर क्षेत्र के आराध्य देव बाबा बौखनाग का मंदिर बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। यमुनोत्री धाम के प्रवेश द्वार बड़कोट में सुरंग के मुहाने पर मंदिर बनने से स्थानीय लोगों की आस्था को सम्मान मिलने के साथ ही यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी बाबा के दर्शन का अवसर मिल सकेगा।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि सुरंग निर्माण से बड़कोट की अहमियत और बढ़ेगी। ऐसे में पौल गांव के समीप प्रवेश द्वार पर बाबा बौखनाग का मंदिर स्थापित होने से क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई मजबूती मिल सकती है। चारधाम यात्रा के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह स्थल आस्था का केंद्र बन सकता है। इसी मांग को लेकर ग्राम भाटिया, बड़कोट स्थित बाबा बौखनाग देव समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

समिति ने सुरंग के प्रवेश द्वार पर मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। समिति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पर्यटन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समिति अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह रावत, संरक्षक यशवंत सिंह रावत और सचिव गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि बाबा बौखनाग क्षेत्र के लोगों के आराध्य देव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरंग के समीप मंदिर बनने से स्थानीय धार्मिक आस्था को सम्मान मिलेगा और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी दर्शन की सुविधा मिल सकेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय प्रसाद डिमरी, शिव प्रसाद डिमरी, विजय सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed