{"_id":"6a82ec26e5f08f4cc903d7a1","slug":"road-construction-has-not-started-even-after-approval-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121707-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: स्वीकृति के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: स्वीकृति के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं
Mon, 17 Aug 2026 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। डेरिका–तेगड़ा–पुसेली–सुराणू की सेरी मोटर मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। चार गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को शासन को ज्ञापन भेजकर जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्वीकृति मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जनहित को देखते हुए मोटर मार्ग का निर्माण तत्काल शुरू कराने की मांग की। उनका कहना है कि सड़क सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत के साथ ही दैनिक जरूरतों और अन्य कार्यों के लिए आवाजाही सुगम होगी। ग्रामीणों ने साफ किया कि यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो सितंबर में किसी भी दिन आंदोलन, धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन पर ग्राम प्रधान शकुंतला समेत विजय जोशी, राजेंद्र पंवार, रामी देवी, धनी लाल, प्रमा, प्रदीप, हरीश लाल, संजय सेमवाल, सुमन प्रसाद, दुर्गा लाल, हृदय राम जोशी, सुंदर लाल, सुभद्रा देवी और जय प्रकाश शामिल थे। संवाद