{"_id":"6a82edfbae340924d002cd4d","slug":"outrage-over-construction-failing-to-start-despite-land-selection-and-dpr-completion-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-120724-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भूमि चयन और डीपीआर के बाद भी शुरू नहीं हो रहा निर्माण आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भूमि चयन और डीपीआर के बाद भी शुरू नहीं हो रहा निर्माण आक्रोश
Mon, 17 Aug 2026 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलनकारियों ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप
जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए क्रमिक अनशन जारी
नई टिहरी। जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति का धरना और क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत लोगों ने सरकार से तत्काल इणिया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करवाने की मांग की। जल्द ही मांग पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। आंदोलनकारियों ने गणेश की मूर्ति के सामने आरती कर रात्रि जागरण भी किया।
गणेश चौक बौराड़ी में मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ.राकेश भूषण गोदियाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवराज सजवाण, गंगाधर चमोली, अमरीश पाल, बलवीर तोपवाल, मनोज शाह, संदीप रावत, शीशपाल रावत, सुरेंद्र पंवार, आनंद सजवाण, सोनी सजवाण, गिरवीर कठैत व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। उनके समर्थन में स्थानीय लोगों ने धरना देते हुए सरकार पर टिहरी की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
कहा कि 2012 और 2023 में मुख्यमंत्री की घोषणा, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज इणिया में भूमि का चयन भी हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। ऐसे में अब सरकार को डीपीआर स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए लेकिन स्वास्थ्य मंत्री डीपीआर को स्वीकृति देने के बजाए दूसरे स्थान पर भूमि तलाशने में लगे हुए हैं जो टिहरी के लोगों के साथ धोखा है। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, गंगा भगत नेगी,लखवीर चौहान,देवेंद्र नौडियाल,अमित रतूड़ी,लुशुन टोडरिया,मनीष पंत,संतोष आर्य,सुरेंद्र धई, राहुल बुटोला, विजय नेगी,सतीश चमोली,रविंद्र चमोली,कमला बिष्ट,रोशनी परमार आदि मौजूद रहे।