सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Serving alcohol in Bhadkot village will result in social ostracism.

Uttarkashi News: भड़कोट गांव में शराब परोसने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 02 Feb 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Serving alcohol in Bhadkot village will result in social ostracism.
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। विकासखंड चिन्यालीसौड़ के ग्राम पंचायत भड़कोट में शादी-विवाह समारोह और धार्मिक आयोजन में सार्वजनिक रूप से शराब परोसे जाने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड लगेगा।
Trending Videos


बीते रविवार को ग्राम पंचायत भड़कोट की आम बैठक का आयोजन किया गया। गांव में शराब के बढ़ते प्रचलन से चिंतित ग्रामीणों ने आम बैठक में फैसला लिया कि गांव में शादी और अन्य मांगलिक कार्यों में शराब पीने और पिलाने का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा। चुनावों में भी राजनीतिक प्रत्याशी की ओर से शराब परोसने वाले का गांव में कड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब परोसने की गतिविधि में किसी परिवार की संलिप्तता पाई गई तो उस परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने सर्वसहमति से आम बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया और उल्लंघन पर अर्थदंड का प्रावधान भी रखा। इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य शिवराज बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविन्द्र राणा, कविता, सरला मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed