सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Snowfall closes Sukki Top, Mukhba village without electricity

Uttarkashi News: बर्फबारी के कारण सुक्की टॉप में बंद, मुखबा गांव में नहीं है बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 20 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Snowfall closes Sukki Top, Mukhba village without electricity
विज्ञापन
- तापमान घटने से जमा पानी, पेयजल आपूर्ति बाधित, जनजीवन अस्त -व्यस्त
Trending Videos

उत्तरकाशी। जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल और खरसाली क्षेत्र में बर्फबारी जारी है। भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे पर स्थित सुक्की टॉप में आवाजाही बंद हो गई है। बीआरओ के अनुसार बर्फबारी रुकने के बाद मार्ग को खोलने का प्रयास किया जाएगा। दूसरी ओर निचले इलाकों में दिन भर तेज बारिश होने से नालूपानी के समीप बोल्डर आने के कारण गंगोत्री हाईवे करीब आधे घंटे बंद रहा। बीआरओ ने बोल्डर हटाकर आवाजाही शुरू करवाई।
शुक्रवार सुबह से ही गंगोत्री, यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, खरसाली और मोरी के ऊंचाई वाले गांवों में बर्फबारी जारी है। गंगोत्री यमुनोत्री धाम में करीब आधा फीट से अधिक बर्फ गिरने पानी जम गया है और पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। दूसरी ओर हर्षिल क्षेत्र में बर्फबारी होने से आठ गांव में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुक्की टॉप से आगे अधिक बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इस कारण घाटी के सात गांव सहित गंगोत्री धाम और अंतरराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। स्थानीय निवासी सरत मार्तोलिया ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार देर रात्री से मुखबा गांव में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण क्षेत्र में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। दूसरी ओर शुक्रवार पूरे दिन जनपद मुख्यालय सहित निचले इलाकों में बारिश जारी रही। इस कारण नालूपानी के समीप पहाड़ी से बोल्डर आने के कारण गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही करीब आधे घंटे बंद रही। बीआरओ ने बोल्डर हटाकर आवाजाही शुरू करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed