सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Students conveyed the message of drug de-addiction through paintings.

Uttarkashi News: छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग्स से नशा मुक्ति का संदेश दिया

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 15 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Students conveyed the message of drug de-addiction through paintings.
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में विश्व कला दिवस पर हुआ नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम
Trending Videos

उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज में विश्व कला दिवस के अवसर पर नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया।
यूरोप के महान चित्रकार लियोनार्दो दा विंची की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में का विधिवत शुभारंभ नशा मुक्त समिति के नोडल डॉ. एमपीएस राणा ने किया। राणा ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर युवा न केवल सकारात्मक दिशा प्राप्त कर सकते हैं बल्कि कला के माध्यम से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूरी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नेहा गोस्वामी ने बताया कि सामुदायिक विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉ. नेहा तिवारी ने कहा कि कला केवल चित्रकला तक सीमित नहीं है बल्कि निष्ठा से किया गया प्रत्येक कार्य कला है। इस अवसर पर डॉ मधु बहुगुणा द्वारा छात्र छात्राओं को क्ले द्वारा कलाकृतियों के निर्माण की जानकारी की गई। इस अवसर बबीता राणा, जयदेव कुमार, अरुण, अक्षिता, आरती, अनामिका, अंशुल सिंह और निर्मला रावत आदि छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति को समर्पित अपनी पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed