सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Students from various colleges participated enthusiastically in the Youth Parliament

Uttarkashi News: युवा संसद में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्राओं ने बढ़चढ़र लिया प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 13 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Students from various colleges participated enthusiastically in the Youth Parliament
विज्ञापन
युवा संसद में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्राओं ने बढ़चढ़र लिया प्रतिभाग
Trending Videos

उत्तरकाशी। भारत सरकार के खेल मंत्रालय और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से जनपदीय स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से 91 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्वाति नौटियाल प्रथम स्थान पर रही।
रामचंद्र उनियाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित युवा संसद का शुभारंभ डीएफओ डीपी बलूनी और मंजीरा देवी शिक्षण संस्थान के कुलपति भगवान नौटियाल ने किया। इसके बाद आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सबक विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएफओ डीपी बलूनी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही युवाओं को गंभीर अध्ययन की आदत विकसित करने की सलाह दी। वहीं, विशिष्ट अतिथि मंजीरा देवी शिक्षण संस्थान के कुलपति भगवान नौटियाल ने युवाओं को सरकार की ओर से संचालित रोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। डॉ. मधु थपलियाल ने छात्रों को अध्ययनशील रहने के लिए प्रेरित किया। जिला नेहरू युवा केंद्र के आशीष पंत ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के नियमों की जानकारी दी। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में स्वाति नौटियाल, अवधेश नौटियाल, नेहा रावत, साहिल क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन डॉ. ममता ध्यान और सोहनपाल ने किया। इस मौके पर बबीता शाह, प्रताप सिंह बिष्ट, डॉ. विनीता कोहली, डॉ. रिचा बधानी, डॉ. नेहा गोस्वामी, डॉ. प्रदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed