{"_id":"6a60ba5866e7937a620ffcba","slug":"swasti-and-snehas-brilliant-victory-in-the-badminton-open-category-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121226-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बैडमिंटन ओपन वर्ग में स्वस्ति और स्नेहा की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बैडमिंटन ओपन वर्ग में स्वस्ति और स्नेहा की शानदार जीत
Wed, 22 Jul 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
उत्तरकाशी। स्व. सौरभ भट्ट की पुण्य जयंती पर सौरभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट सीजन-3 के तीसरे दिन ओपन वर्ग के मुकाबलों की शुरुआत उत्साह और रोमांच के बीच हुई। गर्ल्स सिंगल्स वर्ग में खेले गए मुकाबलों में स्वस्ति राणा और स्नेहा ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।
पहले मुकाबले में स्वस्ति राणा ने इशिका को सीधे सेटों में 21-17 और 21-16 से पराजित किया। पूरे मैच के दौरान स्वस्ति ने बेहतर नियंत्रण और सटीक शॉट्स का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। वहीं दूसरे मुकाबले में स्नेहा ने पिहू के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और 21-16, 21-18 से जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया।
सौरभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता के माध्यम से खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ महावीर नेगी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश भट्ट, संरक्षक मुकेश प्रसाद भट्ट, महेश भट्ट, मोहित, प्रियांशु, आदित्य बलूनी, कार्तिक, प्राप्ति, मुकुल, अनुराग, सौरभ थपलियाल, मंदीप मौजूद थे।