सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The doors of the Someshwar Mahadev Temple in Kharsali have opened.

Uttarkashi News: खरसाली में सोमेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुले

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 14 Apr 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
The doors of the Someshwar Mahadev Temple in Kharsali have opened.
विज्ञापन
बड़कोट। बैसाखी पर मंगलवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
Trending Videos

मंगलवार सुबह पुरोहितों ने हवन-पूजन कराया जिसके बाद मंदिर के कपाट खोले गए। उसके बाद भगवान सोमेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की गई। पौराणिक परंपरा के अनुसार खरसाली स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के कपाट शीतकाल में लगभग चार माह के लिए बंद रहते हैं और बैसाखी पर्व पर विधिवत रूप से पुनः खोले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपाट खुलने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत हो जाती है। कपाट खुलने के बाद दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ ही गीठ पट्टी क्षेत्र के 12 गांवों के लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीतू उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजिता राणा, पुजारी संतोष उनियाल, मदन मोहन उनियाल, प्रेम बल्लभ उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, आशुतोष उनियाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed