{"_id":"6999b21da4ea009b56035a5b","slug":"the-layer-of-development-was-uprooted-just-two-months-after-its-inauguration-uttarkashi-news-c-54-uki1003-118209-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लोकार्पण के दो महीने बाद ही उखड़ी विकास की परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लोकार्पण के दो महीने बाद ही उखड़ी विकास की परत
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़-आंबेडकर मार्ग की गुणवत्ता पर लोगों ने उठाए सवाल
468.89 करोड़ की लागत से किया गया था सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य
नौगांव (उत्तरकाशी)। खाटल पट्टी की लाइफ लाइन गढ़ आंबेडकर मोटर मार्ग का डामरीकरण लोकार्पण के महज दो माह बाद ही उखड़ गया। इससे मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठा कर स्थानीय लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मोटर मार्ग का पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने दिसंबर में लोकार्पण किया था। साथ ही इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताया था। राजनैतिक लाभ पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की ओर से विधायक को सम्मानित भी किया। मार्ग की घटिया गुणवत्ता की पोल महज दो माह में ही खुल गई।
पांच किमी लंबे गढ़ आंबेडकर मोटर मार्ग पर लोनिवि बड़कोट ने 468.89 करोड़ की लागत खर्च कर सुधारीकरण एवं डामरीकरण करवाया था जिसका डामर उखड़ना शुरू हो गया। मोटर मार्ग पर लोग जोखिम भरी आवाजाही कर रह हैं। खाटल पट्टी के गढ़, मप्पा, देवल, चोपड़ा, कसलना, न्यूड़ी, गांव के लोग बड़ी मात्रा में टमाटर, मटर, आलू, फ्रेंचबीन और सेब की फसल का उत्पादन करते हैं।
कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सोबत सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर कई बार सवाल उठाए हैं लेकिन विभाग ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। मोटर मार्ग हमारे क्षेत्र की लाइफ लाइन है। इसलिए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जांच न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
एक साथ सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य करने पर कुछ समय तक इस तरह की दिक्कतें आती हैं। गुणवत्ता में किसी भी तरह कमी नहीं है। जहां डामरीकरण उखड़ा है मौसम अनुकूल होते ही दुबारा करवा दिया जाएगा। - तनुज काम्बोज, अधिशासी अभियंता लोनिवि बड़कोट।
Trending Videos