{"_id":"69b80f2b584df5746204323c","slug":"cash-crops-damaged-by-heavy-rain-and-hailstorm-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-118676-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: तेज बारिश और ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: तेज बारिश और ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री और हर्षिल घाटी में देर शाम से बर्फबारी शुरू
नौगांव/उत्तरकाशी। सोमवार शाम को जनपद मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उधर, यमुना घाटी के नौगांव सहित पुरोला और बड़कोट के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं गंगोत्री और हर्षिल घाटी में देर शाम से बर्फबारी शुरू हो गई है।
सोमवार शाम को नौगांव के स्योंरी फल पट्टी सहित पुरोला के भंकोली और बड़कोट के धारीकलोगी आदि क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। स्योरी फलपट्टी सहित रवांई घाटी में हुई ओलावृष्टि से मटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। टमाटर की पौध की नर्सरियों को भी ओलों से नुकसान हुआ है। काश्तकारों का कहना है कि पुलम, आड़ू खुमानी की पौध पर आए फूल झड़ गए हैं।
काश्तकार विजय बंधानी, नयन सिंह बर्थवाल, प्रेम सिंह राणा ने बताया कि करीब आधा घंटे हुई ओलावृष्टि से मटर और गेहूं की फसल सहित आड़ू, पुलम, खुमानी की फसल को नुकसान हुआ है। जयेंद्र सिंह राणा ने बताया कि धारी कलोगी क्षेत्र में भी ओले गिरे हैं।
Trending Videos