सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   25 Meritorious Students Honored at College's Silver Jubilee Annual Celebration

Uttarkashi News: कॉलेज का रजत जयंती वार्षिकोत्सव में 25 मेधावी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 18 Mar 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
25 Meritorious Students Honored at College's Silver Jubilee Annual Celebration
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय में रजत जयंती वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं, महाविद्यालय ने मुख्य अतिथियों से 25 मेधावी छात्र-छत्राओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

महाविद्यालय में आयोजित रजत जयंती वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि देहरादून छावनी क्षेत्र की विधायक सविता कपूर ने किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय की रजत जयंती केवल एक उत्सव नहीं बल्कि संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, छात्राओं की सफलता और शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, देहरादून छावनी क्षेत्र की विधायक सविता कपूर ने कहा कि मेधावी छात्राओं का सम्मान केवल उनकी उपलब्धि का उत्सव नहीं है। इस मौके पर प्रो. जीएस रजवार, प्रो. आरएस असवाल, उम्मेद सिंह बिष्ट, डॉ. किशोर सिंह चौहान, डॉ. सुगंधा वर्मा, डॉ. रजनी चमोली, डॉ. बृजेश चौहान, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. खुशपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed