{"_id":"69b965f947ad4d12e600c60d","slug":"markets-in-gangotri-have-started-opening-up-for-the-char-dham-yatra-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-118698-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री में खुलने लगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री में खुलने लगा बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए गंगोत्री धाम में होटल व्यवसायियों और व्यापारी की चहल पहल बढ़ गई है। ढाबे और दुकानें खुलने लगी है। साथ ही धाम में यात्रियों की अच्छी संख्या देखने को मिल रही है। हालांकि बर्फबारी के बाद गंगोत्री धाम में पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आगामी अप्रैल से गंगोत्री धाम के कपाट छह माह श्रद्धालुओं के खोल दिए जाएंगे। उससे पूर्व गंगोत्री धाम में मार्च मध्य माह में लोगों की चहल पहल बढ़ गई है। वहां पर करीब सात से आठ दुकानों और ढाबों का संचालन शुरू हो गया है। साथ ही स्थानीय व्यवसायियों की ओर से अपने प्रतिष्ठानों और होटलों का मरम्मतीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
स्थानीय निवासी राहुल पंवार ने बताया कि पिछले दो दिनों में हुई बर्फबारी के कारण एक बार फिर तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे जा रहा है। इससे पेयजल आपूर्ति की समस्या हो रही है। कहा कि इन दिनों पर्यटकों और यात्रियों की अच्छी संख्या धाम में देखने को मिल रही है। संवाद
Trending Videos