सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The 'Save the Fields' campaign was flagged off.

Uttarkashi News: खेत बचाओ अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 01 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
The 'Save the Fields' campaign was flagged off.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद में 1 से 30 जून तक विशेष खेत बचाओ अभियान चलाया जाएगा। महीनेभर चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत ने हरी झंडी दिखाकर किया। अभियान के तहत जनपद के किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Trending Videos

अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों और समयबद्ध कृषि परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि फसलों को संभावित नुकसान से बचाते हुए कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत ने अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत और गांव तक पहुंचकर किसानों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि खेत बचाओ अभियान कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने, किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed