सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   While yielding the way, a car plunged into the Kheerganga River.

Uttarkashi News: साइड देते समय कार खीर गंगा नदी में जा गिरी

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 01 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
While yielding the way, a car plunged into the Kheerganga River.
विज्ञापन
दिल्ली के चार तीर्थयात्री घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सबको दी गई छुट्टी

ग्रामीणों ने बीआरओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
उत्तरकाशी। शनिवार को धराली में गंगोत्री हाईवे पर एक कार साइड लेेते हुए खीर गंगा नदी में जा गिरी। उसमें द्वारिका वेस्ट दिल्ली के चार यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद अब धराली गांव के ग्रामीणों ने बीआरओ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि बीआरओ दस माह में मुख्य सड़क तैयार नहीं कर पाया है।
घटना के समय कार में द्वारिका वेस्ट दिल्ली निवासी अनुराग सक्सेना, उनकी पत्नी बरखा सक्सेना सहित पांच वर्षीय बेटा अवयुक्त और उनके बुजुर्ग माता प्रतिमा सक्सेना सवार थे। हालांकि उन्हें घटना में सामान्य चोटें आई लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह शाम की घटना होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। क्योंकि उस समय खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुशील पंवार, मंजुल पंवार, जयदेव पंवार का कहना है कि बीते वर्ष अगस्त में आई आपदा में गंगोत्री हाईवे मलबे में दबने के बाद ग्रामीणों ने अपनी भूमि पर आवाजाही शुरू करवाने के लिए वैकल्पिक सड़क निर्माण करने दिया। उसके बाद से दस माह बीत चुके हैं लेकिन बीआरओ अपनी पुरानी सड़क का निर्माण नहीं कर पाया है। साथ ही वैकल्पिक सड़क भी संकरी होने के कारण वहां पर एक साथ दो वाहन आरपार नहीं हो सकते। अब दोबारा बरसात शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
Trending Videos

उस समय खीर गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद यह वैकल्पिक सड़क और बीआरओ की निर्माणाधीन सड़क दोबारा बहने से आवाजाही बंद हो जाएगी। बीआरओ की लापरवाही के कारण वहां पर दुर्घटनादुघर्टना के साथ ही दोबारा सीमा व गंगोत्री धाम की आवाजाही बंद होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed