पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Those who performed outstanding work were honored.

Uttarkashi News: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मान

Thu, 25 Jun 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 25 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Those who performed outstanding work were honored.
चारधाम यात्रा में मीडिया की भूमिका पर हुआ मंथन
विज्ञापन

बड़कोट। जिला पत्रकार संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में चारधाम यात्रा में मीडिया की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने किया। पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान दिलाने वाली जमुना रावत को गढ़ भोज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। चारधाम यात्रा के सफल संचालन एवं बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय को उत्कृष्ट सुशासन गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

वहीं, जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर शर्मा को उत्कृष्ट सेवा गौरव से नवाजा गया। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार सूरत सिंह रावत, सुरेंद्र भट्ट, रमा भट्ट, डॉ. रामचंद्र उनियाल, दिनेश रावत, राधेकृष्ण उनियाल को देवऋषि नारद गौरव सेवा सम्मान प्रदान कर उनके योगदान का सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि पत्रकार समाज को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने तथ्यपरक एवं संतुलित पत्रकारिता पर जोर देते हुए समाचार प्रकाशन से पूर्व सभी पक्षों को महत्व देने की बात कही। इस मौके पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री सुरेंद्र नौटियाल, वरिष्ठ पत्रकार राजेश बहुगुणा, शिवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed