सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Three Daredevils from Doon Set Out on the Char Dham Yatra by Bicycle

Uttarkashi News: साइकिल से चारधाम यात्रा पर निकले दून के तीन जांबाज

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 02 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Three Daredevils from Doon Set Out on the Char Dham Yatra by Bicycle
विज्ञापन
हिमालयी ग्लेशियरों को बचाने की अनूठी मुहिम
Trending Videos

उत्तरकाशी। देहरादून के साइकिलिंग ग्रुप पहाड़ी पेडलर के तीन सदस्य हिमालय ग्लेशियर संरक्षण और कूड़ा प्रबंधन के लिए साइकिल से चारों धामों की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों सहित यात्रियों को जागरूक किया। दल यात्रा मार्ग पर स्थित स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का संदेश भी दे रहा है।
बीते रविवार को दिनेश थपलियाल, सागर क्षेत्री और देबू थापा के अभियान को देहरादून से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और कल्याण सिंह रावत मैथिली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण और हिमालय ग्लेशियरों को बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दल के सदस्यों ने कहा कि इन ग्लेशियरों से ही गंगा और यमुना नदी निकलती हैं। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्लेशियर पीछे खिसकने के साथ ही समाप्त हो रहे हैं। इससे आने वाले समय में देश में जलस्रोत समाप्त हो जाएंगे। हिमालय क्षेत्र बहुत ही संवेदनशील है। हम पर्यावरण को दूषित कर इसे प्रभावित कर रहे हैं और कूड़ा खुले में फेंक रहे हैं।
हिमालय में बदलते पर्यावरणीय संतुलन के कारण ही हमें रैणी और धराली जैसी आपदाओं का सामना करना पड़ा। इसलिए इस यात्रा के दौरान स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों और बाजारों में हिमालय संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में उन्हें स्थानीय स्तर पर कार्य करने वाले लोगों का सहयोग भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed