सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tilted electric pole on Yamunotri walking route

Uttarkashi News: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तिरछा हुआ बिजली का खंभा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 03 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Tilted electric pole on Yamunotri walking route
विज्ञापन
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, अधिकारियों के दौरों के बाद भी नहीं हुआ सुधरा
Trending Videos

बड़कोट। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास लंबे समय से तिरछा हुआ बिजली का खंभा यात्रियों और मजदूरों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर कई अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद अब तक खंभे को हटाने या ठीक करने की कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में वहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
मजदूर नेता मंगल सिंह रावत ने बताया कि यमुनोत्री पैदल मार्ग नौ कैंची के पास स्थित बिजली का खंभा काफी समय से झुका है जिससे घोड़ा-खच्चर संचालकों, डंडी-कंडी मजदूरों तथा यात्रियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषकर डंडी-कंडी मजदूरों को खंभे से टकराने का लगातार भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चारधाम यात्रा प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए खंभे को हटाकर इसे ठीक करने और पैदल मार्ग पर सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने का कहा है। रावत का कहना है जल्द बाजी में कभी पालकी रेलिंग पर अटके तिरछे खंभे से टकरा गई तो बड़ा हादसा होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी के दौरान मार्ग और अधिक जोखिमभरा हो जाता है। हादसे का डर हर वक्त बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed