सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Toilets along the pilgrimage route lie in a dilapidated state, causing distress to pilgrims.

Uttarkashi News: यात्रा मार्ग पर बदहाल पड़े शौचालय, तीर्थयात्री हो रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 03 May 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Toilets along the pilgrimage route lie in a dilapidated state, causing distress to pilgrims.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर यात्रा मार्ग पर बुनियादी सुविधाओं की बदहाली ये यात्री परेशान हैं। नगर क्षेत्र सहित यात्रा मार्गों पर शौचालयों सहित यूरिनल की खराब स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

नगर क्षेत्र के गढ़वाल मंडल विकास निगम के समीप ज्ञानसू और यात्रा रूट के मनेरी सहित अन्य स्थानों पर बने शौचालय बदहाल पड़े हैं। कई शौचालयों में पानी ही नहीं है जबकि कुछ स्थानों पर दरवाजे टूटे होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यूकेडी के वरिष्ठ नेता विष्णुपाल रावत ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु धामों की यात्रा पर आते हैं। इसके बावजूद सुविधाओं के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। यात्रा सीजन के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए थीं लेकिन स्थिति इसके विपरीत है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से शौचालयों की मरम्मत कराई जाए और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed