फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traders outraged over power cuts

Uttarkashi News: बिजली कटौती से व्यापारियों में आक्रोश

Tue, 14 Jul 2026 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 14 Jul 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Traders outraged over power cuts
जल्द समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

पुरोला। नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को उपजिलाधिकारी पुरोला के माध्यम से ज्ञापन भेजकर तत्काल विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी संवैधानिक और कानूनी दायरे में रहकर व्यापक जनांदोलन शुरू करेंगे।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कई दिनों से नगर में दिन-रात बार-बार बिजली बाधित हो रही है। इसका सीधा असर बाजार की गतिविधियों पर पड़ रहा है और व्यापारियों को प्रतिदिन आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इससे व्यापार के साथ-साथ रोजगार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर कई बार यूपीसीएल अधिकारियों को फोन और अन्य माध्यमों से समस्या से अवगत कराया गया लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया और स्थायी समाधान नहीं किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में अमित चौहान, सोनू कपूर, दर्पण चौहान, दौलत राम बडोनी, सतीश चौधरी, बृजमोहन गैरोला, भोपाल गुसाईं, उमेंद्र रावत और सुनील आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed