{"_id":"6a5f68f4d441cdbac3019c50","slug":"traffic-restored-on-yamunotri-highway-after-hours-of-disruption-due-to-continuous-rain-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121209-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लगातार बारिश से यमुनोत्री हाईवे पर घंटों बाद यातायात बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लगातार बारिश से यमुनोत्री हाईवे पर घंटों बाद यातायात बहाल
Tue, 21 Jul 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानाचट्टी के निकट भू-धंसाव होने से हुआ हाईवे बाधित
उत्तरकाशी/बड़कोट। यमुनाघाटी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सोमवार देर रात यमुनोत्री हाईवे पर रानाचट्टी के निकट भू-धंसाव होने से मार्ग बाधित हो गया। मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग और निर्माण एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया।
इधर, जिला मुख्यालय के निकट मनेरा बाइपास मार्ग पर भी सुबह मिट्टी और पत्थर गिरने से दो से तीन घंटे तक आवाजाही प्रभावित रही जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब चार घंटे तक आवाजाही बंद रहने के बाद रानाचट्टी के पास मलबा हटाकर मार्ग को खोल दिया गया जिसके बाद दोनों ओर फंसे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
वहीं, सिलाई बैंड के समीप भी चट्टानी मलबा आने से कुछ समय के लिए हाईवे बाधित रहा। हालांकि एनएच की त्वरित कार्रवाई से वहां भी जल्द मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और भू-धंसाव का खतरा बना हुआ है। एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने पुलिस और प्रशासन के माध्यम से यात्रियों व वाहन चालकों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।