{"_id":"6a159b96d7e41d561d0c66e9","slug":"unfit-and-overloaded-vehicles-will-be-seized-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120129-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अनफिट और ओवरलोड वाहन होंगे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अनफिट और ओवरलोड वाहन होंगे सीज
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 26 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम मार्ग पर बिना फिटनेस, ओवरलोड और बिना परमिट दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने परिवहन विभाग को साफ निर्देश दिए है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के कई सड़क मार्ग बेहद संकरे और संवेदनशील हैं। ऐसे में पुराने और अनफिट वाहनों के बीच रास्ते में खराब होने से जहां लंबा जाम लग जाता है, वहीं यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने एआरटीओ और परिवहन विभाग को तत्काल प्रभाव से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत बिना परमिट चल रहे वाहनों, ओवरलोड वाहनों और फिटनेस मानकों को पूरा न करने वाले पुराने वाहनों पर कड़ी कार्रवाई होगी। संवाद