सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Village Heads Express Resentment Over Online System Outage

Uttarkashi News: ऑनलाइन सिस्टम ठप होने पर प्रधानों ने जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 17 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Village Heads Express Resentment Over Online System Outage
विज्ञापन
पुरोला। विकासखंड मोरी में संचालित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को लेकर प्रधान संगठन ने नाराजगी जताई है। ऑनलाइन सिस्टम ठप होने की वजह से वहां पर ग्राम पंचायत स्तर के कामकाज ठप हो गए हैं। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश प्रसाद डिमरी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
Trending Videos


उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के ऑनलाइन पोर्टल ठीक से कार्य नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते योजनाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से वित्तीय एवं राज्यवित्त से संबंधित योजनाओं के ऑनलाइन सिस्टम के ठप होने से ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य बाधित हो रहे हैं। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed