{"_id":"6a4cd8a80f5c65ae63051d77","slug":"villagers-are-vocal-for-removing-encroachment-from-the-road-in-hudoli-market-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120969-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: हुड़ोली बाजार में रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीण मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: हुड़ोली बाजार में रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीण मुखर
Tue, 07 Jul 2026 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 07 Jul 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों का आंदोलन स्थगित
पुरोला। तहसील मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर हुड़ोली बाजार में सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीण मुखर होने लगे हैं। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीण तहसील परिसर में धरना देने पहुंचे। हालांकि तहसीलदार के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना फिलहाल स्थगित कर दिया।
हुड़ोली निवासी किशन सिंह, कुंदन सिंह और सुनील सिंह आदि सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तहसील पहुंचे थे। धरना शुरू होने से पहले तहसीलदार कमल सिंह राठौर ने उनसे वार्ता की और मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की अगली कार्रवाई तक अपना धरना स्थगित कर दिया।
किशन सिंह ने बताया कि 29 जून को उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा था। ज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि उनकी वर्षों पुरानी दुकान के निकट स्थित सार्वजनिक मार्ग पर कुछ माह पूर्व एक व्यक्ति की ओर से कथित रूप से अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया जिससे स्थानीय लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
तहसीलदार कमल सिंह राठौर ने बताया कि शिकायतकर्ताओं के साथ वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में सरकारी भूमि व सार्वजनिक मार्ग पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।