सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers of Harshil Outraged Over Administrative Negligence

Uttarkashi News: प्रशासन की अनदेखी पर भड़के हर्षिल के ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 16 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Harshil Outraged Over Administrative Negligence
विज्ञापन
सुरक्षा कार्य नहीं होने पर चक्का जाम का एलान
Trending Videos

उत्तरकाशी। आपदा के करीब नौ माह बाद हर्षिल गांव की सुरक्षा के लिए कार्य शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हर्षिल में झील के आगे नदी को गलत तरीके से चैनालाइज किया गया है। इससे बरसात में हर्षिल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। साथ ही सिंचाई विभाग की ओर से सुरक्षात्मक कार्यों के लिए जारी निविदा को भी निरस्त कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं होते हैं तो आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा।
बीते अगस्त माह में आई आपदा में तेलगाड़ में आए मलबे के कारण भागीरथी नदी में झील बन गई थी। साथ ही हर्षिल में नदी किनारे की भूमि और संपत्तियों पर कटाव होने के कारण नुकसान हुआ था। ग्राम प्रधान सुचिता रौतेला, अरविंद बुटोला, जयवीर नेगी, दिनेश रावत ने कहा कि प्रशासन की ओर से सिंचाई विभाग ने वहां पर मात्र नदी को चैनालाइज करने का कार्य किया है लेकिन उसमें योजनागत कार्य न होने के कारण न ही झील का जलस्तर कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही नदी के किनारे जमा मलबा बरसात में दोबारा नदी को रोकने का कार्य करेगा। इससे झील का जलस्तर बढ़ने के कारण वह हर्षिल में सेब के बगीचों सहित आवासीय भवनों, जीएमवीएन, थाने और सरकारी भवनों सहित बाजार में नदी के पानी घुसने का खतरा बना है। शासन की ओर से सुरक्षात्मक कार्यों के लिए स्वीकृति दी थी।
उसके बाद सिंचाई विभाग ने निविदाएं आमंत्रित की लेकिन उन्हें भी अब निरस्त कर दिया गया है। वहीं बरसात अब कुछ माह बाद शुरू हो जाएगी। प्रशासन से कई बार सुरक्षा की मांग की गई। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए जल्द ही ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं होती। तो आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री हाईवे पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed