सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers rely on the overflowing Bhagirathi and the system's faulty trolleys

Uttarkashi News: उफनती भागीरथी और सिस्टम की खराब ट्रॉली के भरोसे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 11 Feb 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers rely on the overflowing Bhagirathi and the system's faulty trolleys
विज्ञापन
स्यूणा गांव की ट्रॉली हुई खराब, भागीरथी पर बनाई पुलिया बही
Trending Videos

ग्रामीणों को चलना पड़ रहा है तीन से चार किमी पैदल
उत्तरकाशी। स्यूणा गांव की ट्राॅली खराब होने के कारण ग्रामीणों को बार-बार भागीरथी नदी पर अस्थायी पुलिया बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दो दिन पूर्व यूजेवीएनएल की ओर से नदी में पानी छोड़ने के कारण पुलिया बह गई थी। ऐसे में ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए करीब तीन से चार किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।। इसके बाद बुधवार को दोबारा भागीरथी नदी पर अस्थायी पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया है।
स्यूणा गांव के प्रवीन तिवारी, रमेश भट्ट ने बताया कि वे वर्षों से गांव को सड़क से जोड़ने के लिए भागीरथी नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद दो वर्ष पूर्व गंगोरी से स्यूणा के लिए ट्राॅली लगाई थी लेकिन वह भी कई दिनों से खराब होने के कारण उस पर आवाजाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस बार भी ग्रामीणों ने अपनी आवाजाही की सुविधा के लिए भागीरथी नदी पर अस्थायी पुलिया का निर्माण किया था लेकिन दो दिन पूर्व यूजेवीएनएल की ओर से नदी में पानी छोड़ने के कारण वह पुलिया बह गई थी। इससे गांव में दो दिन पूर्व हुई बरात के मेहमानों को तीन से चार किमी की अतिरिक्त पैदल दूरी नापनी पड़ी।
जनपद मुख्यालय से नजदीक होने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे बुधवार को दोबारा ग्रामीणों ने लकड़ी सहित फट्टे और पत्थर एकत्रित करने पड़े और उन्होंने दोबारा अस्थायी पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया है। कहा कि ट्राॅली को सही करने के लिए भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed