{"_id":"6983505ebb364f91e508e275","slug":"women-were-given-information-about-the-budget-at-the-bjps-community-meeting-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117869-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भाजपा की चौपाल में महिलाओं को बजट की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भाजपा की चौपाल में महिलाओं को बजट की जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से यमुनोत्री विधानसभा के बड़कोट में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में महिलाओं को हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बजट में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों की विशेष रूप से जानकारी प्रदान की गई।
बुधवार को बड़कोट में भाजपा की महिला चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा गढ़वाल सह संयोजक विनीता रावत ने किया। विनीता रावत ने बताया कि देश की वित्त मंत्री सीतारमण ने जो बजट पेश किया है उसमें महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का प्रावधान किया गया है। इस बजट में महिलाओं को लाभान्वित और सशक्त बनाने पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। रोजगार परक योजनाओं का भी प्रावधान किया गया है। इस मौके पर जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी, किरन रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंदी राणा उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos