फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut New Year 2022: नए साल पर दिल जीत लेगा कंगना रणौत का पारंपरिक लुक, तस्वीरें आईं सामने

Sat, 01 Jan 2022 04:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Jan 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
New Year 2022 Kangana Ranaut Look in Tirupati balaji mandir Photos Viral
कंगना रणौत का नए साल का लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut

बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने अपने तरीके से साल 2022 का स्वागत कर रहे हैं। कई अभिनेता और अभिनेत्रियां इस मौके पर छुट्टियां मनाने देश से बाहर गए हुए हैं तो कुछ अपने परिवार के साथ घर पर पार्टी कर रहे हैं। वहीं बाॅलीवुड में अपने अभिनय और विवादों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत नए साल की शुरुआत मंदिर में भगवान के दर्शन और पूजा अर्चना से कर रही हैं। नए साल के मौके पर कंगना तिरुपति बाला जी के मंदिर पहुंची। यहां उन्हें तिरुपति बालाजी के पास राहु केतु मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। एक बार फिर कंगना देसी अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस मंदिर में साड़ी पहन कर पहुंची थीं। किसी सेलिब्रिटी से अलग एक आम साधारण महिला की तरह कंगना नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी इस सादगी भरे लुक ने भी फैंस का दिल जीत लिया। अगली स्लाइड्स में देखिए नए साल पर तिरुपति मंदिर में कंगना रणौत का लुक।

New Year 2022 Kangana Ranaut Look in Tirupati balaji mandir Photos Viral
कंगना रणौत का नए साल का लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना रणौत नए साल के मौके पर तिरुपति बालाजी पहुंची। यहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। एक फोटो में कंगना ने पीले और लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी हुई है। हैवी एथनिक गोल्ड ज्वेलरी, लाल लिपस्टिक और बिंदी लगाएं कंगना भारतीय नारी की सुंदरता को दिखा रही हैं।

New Year 2022 Kangana Ranaut Look in Tirupati balaji mandir Photos Viral
कंगना रणौत का नए साल का लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut

वहीं कंगना ने कुछ और तस्वीरे साझा की हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि तिरुपति बालाजी के पास राहु-केतु का मंदिर है। कंगना ने इस मंदिर में माथा टेका। साल 2022 के लिए दुआ की और दीप जलाया व गाय को चारा खिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022 Kangana Ranaut Look in Tirupati balaji mandir Photos Viral
कंगना रणौत का नए साल का लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना यहां पिंक ब्लश साड़ी में नजर आईं। उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई हुई थी। हल्की साड़ी पर बिना मेकअप और किसी एक्सेसरीज को कैरी किए बिना भी कंगना काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

विज्ञापन
New Year 2022 Kangana Ranaut Look in Tirupati balaji mandir Photos Viral
कंगना रणौत का नए साल का लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना के इस सादगी पूर्ण लुक की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके पहले कंगना यूपी के मथुरा में भी दर्शन करने पहुंची थीं। तब भी उनका लुक काफी आकर्षक था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed