{"_id":"69aae04ddfe9cf91bc079855","slug":"200-meters-away-from-the-sp-office-miscreant-youths-created-a-ruckus-vandalized-a-dairy-shop-and-looted-it-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4020611-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में बदमाशों का उत्पात: कलेक्ट्रेट के पास दुकान में मारपीट, गल्ले से 12 हजार रुपये लूटे; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में बदमाशों का उत्पात: कलेक्ट्रेट के पास दुकान में मारपीट, गल्ले से 12 हजार रुपये लूटे; देखें वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 07:55 PM IST
धमतरी जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आए दिन बदमाश किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। बदमाशों ने इस बार एक डेयरी दुकान को निशाना बनाया, जहां देर शाम कुछ युवक पहुंचे और मारपीट कर नगदी लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि जहां इस घटना को अंजाम दिया गया, वहां से मात्र 200 मीटर की दूरी पर कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय स्थित है। ऐसे में बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी में एक बार फिर बदमाश युवकों ने उत्पात मचाया है। चार युवकों ने कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय मोड़ स्थित डेयरी दुकान में तोड़फोड़ की, संचालक से मारपीट की और गल्ले से पैसे निकालकर भाग गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
डेयरी संचालक हेमंत यदु ने बताया कि 5 मार्च की देर शाम वह दुकान के काउंटर में बैठा था। इसी दौरान चार युवक आए और पैसे की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। डर के कारण वह बाहर निकलकर पास की दुकान में छिप गया।
जब युवक चले गए तो वह वापस दुकान पहुंचा। वहां सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और गल्ले में रखे 12 हजार रुपये भी गायब थे। इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। वहीं इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।