{"_id":"6989db09f86686da410a5447","slug":"video-fire-broke-out-in-grocery-store-in-jagdalpur-following-an-explosion-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Fire Video: किराना दुकान में धमाके के साथ फैली आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Fire Video: किराना दुकान में धमाके के साथ फैली आग, लाखों का सामान जलकर खाक
लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मादर में बीती रात एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैगा ने बताया कि मादर गांव निवासी लालाराम पटेल के घर में अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे किराने के सामान के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगने के दौरान दुकान में एक धमाका भी हुआ।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद जब घटनास्थल की जांच की गई तो वहां से एक सिलेंडर का रेगुलेटर भी बरामद हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।