Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Controversy Erupts Over Marriage to Two Young Women Tribal Community Objects and Demands Action in Kondagaon
{"_id":"69ccfcff1d1b340d7b01989b","slug":"aadiwasi-samaj-action-bastar-news-c-1-1-noi1498-4113937-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव : दो युवतियों से शादी का मामला गरमाया, आदिवासी समाज ने जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव : दो युवतियों से शादी का मामला गरमाया, आदिवासी समाज ने जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 06:36 PM IST
Link Copied
कोंडागांव जिले के फरसगांव और केशकाल क्षेत्र से सामने आए एक युवक द्वारा दो युवतियों से शादी करने के मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। इस घटना को लेकर आदिवासी समाज में भारी नाराजगी देखी जा रही है और सामाजिक स्तर पर इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
इस पूरे मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक फरसगांव के अध्यक्ष ईश्वर कोर्राम सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने फरसगांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आदिवासी समाज इस तरह की शादी का समर्थन नहीं करता है और यह परंपराओं व सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि युवक ने दोनों युवतियों को बहला-फुसलाकर उनसे शादी की है, जो न केवल नैतिक रूप से गलत है बल्कि सामाजिक व्यवस्था को भी प्रभावित करने वाला है। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आदिवासी समाज ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह के मामलों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं, समाज के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे आगे आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।